फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में मलेरिया के बाद अब डेंगू के सामने आए सात केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब मलेरिया के बाद डेंगू भी तेजी से फैल रहा है। पंचकूला में अभी तक सात डेंगू के केस सामने आए हैं। जनवरी से सितंबर तक मलेरिया के 42 केस और डेंगू के सात केस सामने आए हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग चेकिंग और नोटिस देने के बाद भी डेंगू का लारवा लोगों के घरों में मिल रहा है। सितंबर में लगातार केस बढ़ने के बाद भी निगम की ओर से दवाओं का छिड़काव समय पर नहीं हो पा रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया और डेंगू विंग के डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि चेकिंग के बाद अब तक 250 लोगों को नोटिस दे चुके हैं। दोबारा चेकिंग के बाद भी लोगों के घरों में डेंगू का लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए डेंगू को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। इसके बाद भी अभी तक कोई सुधार नहीं हो पाया है। नगर निगम और एचएसवीपी की ओर से भी चेकिंग नहीं की जा रही हैं।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान मिला लारवा
चेकिंग के दौरान इस बार जिला प्रशासन की बिल्डिंग, सेक्टर-एक पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज, डिस्पेंसरी में डेंगू के लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस दिया गया। इसके बाद भी यहां पूरी सफाई नहीं हो पाई है। शहर के सेक्टर-5 के पार्कों का तालाब में गंदगी जमा है। वहीं वाटिका पार्क, खड़क मंगोली से होकर गुजरने वाले नाले की सफाई नहीं हो रही। वहीं, सेक्टर-11, 14, 15, कालका, पिंजौर में लोग पानी ड्रमों और खुले बर्तनों में जमा कर रखते हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों को पैदा होने से रोकने के उपाय
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया और डेंगू विंग के हेड डॉ. राजीव नरवाल ने बताया लोगों को मच्छरों से बचाव करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह गाइडलाइन जारी की गई हैं।
विज्ञापन

- घर या ऑफिस के आसपास पानी जमा न होने दें, गड्ढों को मिट्टी से भर दें, रुकी हुई नालियों को साफ करें।
- अगर पानी जमा होेने से रोकना मुमकिन नहीं है तो उसमें पेट्रोल या केरोसिन ऑयल डालें।
- रूम कूलरों, फूलदानों का सारा पानी हफ्ते में एक बार और पक्षियों को दाना-पानी देने के बर्तन को रोज पूरी तरह से खाली करें, उन्हें सुखाएं और फिर भरें। घर में टूटे-फूटे डिब्बे, टायर, बर्तन, बोतलें आदि न रखें। अगर रखें तो उलटा करके रखें।
- डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए पानी की टंकी को अच्छी तरह बंद करके रखें।
- घर की खिड़कियों और दरवाजों पर महीन जाली लगवाकर मच्छरों को घर में आने से रोकें।
- मच्छरों को भगाने और मारने के लिए मच्छरनाशक क्रीम, स्प्रे, मैट्स, कॉइल्स आदि इस्तेमाल करें। गुग्गुल के धुएं से मच्छर भगाना अच्छा देसी उपाय है।
- घर के अंदर सभी जगहों में हफ्ते में एक बार मच्छरनाशक दवा का छिड़काव जरूर करें। यह दवाई फोटो-फ्रेम्स, पर्दों, कैलेंडरों आदि के पीछे और घर के स्टोर-रूम और सभी कोनों में जरूर छिड़कें। दवाई छिड़कते वक्त अपने मुंह और नाक पर कोई कपड़ा जरूर बांधें। साथ ही, खाने-पीने की सभी चीजों को ढंककर रखें।
मच्छरों के काटने से बचाव
- ऐसे कपड़े पहने, जिससे शरीर का ज्यादा-से-ज्यादा हिस्सा ढका रहे। खासकर बच्चों के लिए यह सावधानी बहुत जरूरी है। बच्चों को मलेरिया सीजन में निक्कर व टी-शर्ट न पहनाएं।
- बच्चों को मच्छर भगाने की क्रीम लगाएं।
- रात को सोते समय मच्छरदानी लगाएं।
यह रहे हैं दो साल के केस
वर्ष मलेरिया डेंगू
2018 44 8
2019 42 7
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चेकिंग की जा रही है। जहां भी लारवा मिल रहा है, उन्हें नोटिस देकर सफाई करने के लिए कहा जा रहा है। डेंगू और मलेरिया विंग की टीमें इसे रोकने के लिए अपना काम कर रही हैं।
विज्ञापन

- योगेश शर्मा, सीएमओ, जनरल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें