फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजौर में एचएमटी पेट्रोल पंप के नजदीक महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। एचएमटी पेट्रोल पंप के नजदीक कालका विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव पवन कुमारी शर्मा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर व बढ़ती पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों से बढ़ी महंगाई को लेकर लोग परेशान हैं। भाजपा के शासनकाल में पिंजौर कालका क्षेत्र विकास को लेकर पूरी तरह से पिछड़ गया है। अब बढ़ती महंगाई से लोगों का बुरा हाल है। वहीं, विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है। कोरोना ने लोगों के रोजगार व आय के साधनों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। ऊपर से निरंतर बढ़ती महंगाई व पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों ने आमजन की कमर तोड़कर रख दी है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है।
इस मौके पर कांग्रेस नेता हर्ष कुमार, अजय सिंगला, विजय बंसल, गुरुभाग सिंह धमाला, रमेशचंद भट्टी, एडवोकेट मुकेश सोढ़ी, रविंदर अरोड़ा बंटी, पूर्व ब्लॉक प्रधान कांग्रेस नरेश मान, रघुबीर सोढ़ी, माया देवी, कृष्णा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें