फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भोज पौटा, भोज राजपुरा, भोज पलासरा व भोज कुदाना में वन भूमि का सीमांकन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। क्षेत्र में चल रहे बंदोबस्त कार्य के तहत भोज पौटा, भोज राजपुरा, भोज पलासरा और भोज कुदाना गांवों में वन भूमि के सीमांकन का कार्य शुरू हो गया है। वन बंदोबस्त अधिकारी, मोरनी हिल्स पंचकूला की ओर से 26 सितंबर 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार सीमांकन का कार्य 10 अक्टूबर तक पूरा होने की संभावना है। संबंधित भूमि मालिकों और ग्रामीणों को 10 अक्टूबर से पहले अपनी भूमि का सीमांकन एवं प्रमाणिकरण करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सूचना के अनुसार सीमांकन को लेकर किसी भूमि मालिक या स्थानीय निवासी को आपत्ति या शिकायत है तो वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ 10 अक्टूबर तक वन बंदोबस्त कार्यालय मोरनी में लिखित आपत्ति जमा कर सकता है।
जिन ग्रामीणों के पास नौतोड़ अधिकार, पानी, रास्ते, पशुचारण और टिंबर से संबंधित दावे हैं, वे भी अपने अधिकारों के समर्थन में राजस्व रिकॉर्ड, प्रमाण-पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज निर्धारित समय सीमा से पहले कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों और भूमि मालिकों से अपील की है कि दावे और दस्तावेज समय पर जमा करें, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें