फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन की सेवाओें को शुरू करवाने की मांग, लगाया जाम, मोरनी-पंचकूला मार्ग पर करीब ढाई घंटे जाम लगने से वाहन चालकों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। कोरोना काल में बंद परिवहन निगम की सेवाओं को दोबारा शुरू करवाने की मांग को लेकर परेशान ग्रामीणों ने वीरवार को मोरनी पंचकूला मार्ग जाम कर दिया। जाम के दौरान ग्रामीणों ने हरियाणा सरकार और परिवहन निगम के अधिकारियों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे लगाया गया जाम 12.30 बजे परिवहन विभाग के टीएम व्योम शर्मा के आश्वासन के बाद खुला। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और पुराने समय सारिणी के अनुसार बसों को चलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रास्ता खोल दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि निगम के अधिकारी अपनी मनमर्जी से कार्यालय में बैठकर समय निर्धारित करते हैं, इससे जनता को सुविधा की बजाय असुविधा होती है। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष समय निर्धारित करने की मांग की है, जिससे जनता के साथ निगम को भी आर्थिक फायदा हो सके।
विज्ञापन

सीएम के पूर्व टेक्निकल एडवाइजर के साथ हुई नोक-झोंक
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व टेक्निकल एडवाइजर भी ग्रामीणों द्वारा लगाए जाम में फंस गए। जब अपनी बीमारी का हवाला देकर उन्होंने जाम खुलवाने का आग्रह किया तो ग्रामीणों की उनके साथ नोक-झोंक हुई। मामले को बढ़ता देख मोरनी चौकी प्रभारी एवं पीसीआर इंचार्ज करनैल सिंह ने बीचबचाव कर एडवाइजर के वाहन को निकाल दिया। नाराज लोगों को टीएम व्योम शर्मा, ड्यूटी इंचार्ज रविंदर कुमार शर्मा, एसएस अश्वनी कुमार ने आश्वासन दिया कि कुछ बसें शुक्रवार तो अन्य शनिवार से शुरू कर दी जाएंगीं।
ये लोग रहे प्रदर्शन में शामिल
बसों को दोबारा चलाने के लिए जजपा के ब्लॉक प्रधान बलदेव ग्वाही, खंड पंचायत संगठन प्रधान मामचंद भंवरा, सरपंच अजय राणा, सरपंच सुरेश पाल, जोगिंद्र सिंह, सीटू के नेता लच्छी राम शर्मा के अलावा अन्य ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें