फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवतार सिंह का अंतिम संस्कार भारत में करवाने की मांग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल का करीबी था अवतार, 15 जून को इंग्लैंड में हुई थी मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
चंडीगढ़। खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल के करीबी रहे अवतार सिंह की बहन ने बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए भाई का शव भारत लाने की इजाजत मांगी है ताकि उसका अंतिम संस्कार मोगा में किया जा सके। 15 जून को इंग्लैंड के एक प्राइवेट अस्पताल में अवतार सिंह की मौत हो गई थी।
उसकी बहन जसप्रीत कौर ने हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में बताया है कि भाई की अंतिम इच्छा थी कि उसका अंतिम संस्कार मोगा में हो और उसकी आस्तियां श्री कीरतपुर साहिब में प्रवाहित की जाएं इसलिए उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए उसके भाई कि मृतक देह को इंग्लैंड से भारत लाने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में विदेश मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय और पंजाब सरकार को पक्ष बनाया गया है। इस याचिका पर हाईकोर्ट सोमवार को सुनवाई कर सकता है। पिछले दिनों लंदन में भारतीय उच्चायोग में जो तिरंगे का अपमान किया गया था, उस मामले में भी अवतार सिंह आरोपी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें