फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रामगढ़ व घग्गर पार सेक्टरों की मांग, जीरकपुर, एयरपोर्ट और राजपुरा के लिए चलाई जाए बस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कहने को तो यह क्षेत्र ट्राइसिटी के नाम से मशहूर है। लेकिन हरियाणा रोडवेज अधिकारियों कि अनदेखी का हर्जाना कस्बा व सेक्टरों के लोगों का भुगतना पड़ रहा है। कस्बा रामगढ़ व सेक्टर 25, 26, 27, 28 से जीरकपुर और एयरपोर्ट की ओर जाने के लिए कोई भी बस सेवा नहीं है। जिस कारण कारण लोगों दिक्कत हो रही है। समस्या के समाधान के लिए लोग हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक से मुलाकात कर मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस कि तस है।
विज्ञापन

यहां के निवासियों का कहना है रामगढ़ से जीरकपुर की दूरी मात्र 15 किलोमीटर है, और यहां से बड़ी संख्या में लोगों का एयरपोर्ट के लिए आना-जाना लगा रहता है। लेकिन जब भी किसी को अपने परिवार सहित उस तरफ जाना पड़ता है तो घंटों बस या अन्य साधनों का इंतजार करना पड़ता है। राजपुरा की ओर या अन्य स्थानों पर जाने के लिए भी दिक्कत होती है। वार्ड नंबर-19 पार्षद परमजीत कौर, हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-28 के प्रधान सतीश कुमार, होशियार सिंह, सुखविंदर सिंह बिट़्टू, नायबदीन, संजीव कुमार, सुरेश कुमार, बबलू व अन्य स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कस्बा रामगढ़ व सेक्टरों से कुछ मुख्य जगहों के लिए बस सेवा शुरू की जानी चाहिए।
अगर क्षेत्र के लोगों की ओर से इन स्थानों पर बस सुविधा शुरू करने के लिए कोई लिखित पत्र हमारे पास आता है तो इन जगहों पर बस सुविधा शुरू करने पर विचार किया जाएगा। -सुखदेव सिंह, जरनल मैनेजर, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें