फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहर आत्महत्या मामले को लेकर सीबीआई से जांच की मांग

विज्ञापन
नाहर परिवार के सदस्य व अन्य गण्यमान्य। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
कालका। बॉलीवुड अभिनेता व कालका निवासी दिवंगत संदीप नाहर को इंसाफ दिलाने के लिए वाल्मीकि समाज की ओर से नाहर निवास पर बैठक की गई। इस दौरान परिवार ने कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने मामले की सीबाआई से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान वाल्मीकि समाज अप्पर मोहल्ला के उपप्रधान गोल्डी वाल्मीकि ने कहा कि संदीप के निधन को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसकी पत्नी कंचन और सास के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले को लेकर पूरे वाल्मीकि समाज में रोष है उन्होंने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गोल्डी ने कहा कि यदि संदीप को न्याय न मिला तो सभी प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। समाज संदीप की रस्म पगड़ी भोग के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपेगा।
डीएसपी- बोले रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
संदीप के पिता विजय कुमार ने बताया कि उन्हें पता चला था कि कंचन शर्मा ने अपने फ्लैट में ताला लगा दिया है और अब वहां पर नहीं है। उनकी इस बारे में शुक्रवार को वहां के डीएसपी से भी बात हुई थी लेकिन उन्होंने फोरेसिंक लैब और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही। वहीं, संदीप की फेसबुक आईडी से नोट व वीडियो डिलीट होने के मामले में कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नोट और वीडियो कंचन ने ही डिलीट किए हैं। वहीं, मां सुषमा ने कहा कि संदीप ने कभी उनसे इस बारे में कोई बात नहीं की। सात जनवरी को वह मुंबई गई थीं और कई दिनों तक वहां रहीं लेकिन सब कुछ सामान्य ही था।
विज्ञापन

सुशांत राजपूत से मिलता जुलता है मामला
पिता विजय कुमार ने कहा कि यह पूरा मामला सुशांत सिंह राजपूत के मामले से मिलता जुलता है। दोनों के मामले में एक ही एंगल है। उन्हें नहीं लगता कि उनका पुत्र आत्महत्या कर सकता है, उनका बेटा साजिश का शिकार हुआ है। संदीप अपनी शादीशुदा जिंदगी से इतना परेशान था कि इस बारे में कभी भी उसने अपने परिवार व सगे संबंधियों से कोई बात नहीं की। अगर बता देता तो कभी ऐसी नौबत न आती।
जल्द निकालेंगे कैंडल मार्च
एडवोकेट विनोद गोरी ने कांग्रेस हाईकमान व हरियाणा सरकार से भी मामले पर संज्ञान लेने की मांग की। वहीं, देश व प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी संदीप को इंसाफ दिलाने के लिए अपनी भागीदारी निभाएं। संदीप को न्याय दिलवाने के लिए जल्द ही वाल्मीकि समाज महापंचायत करेगा और जगह-जगह कैंडल मार्च निकाले जाएंगे।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर वाल्मीकि सभा अप्पर मोहल्ला के प्रधान राजकुमार शेरवाल, चेयरमैन सुशील घई, उपप्रधान गोल्डी वाल्मीकि, सितार चंद वाल्मीकि, सुमीत, प्रो. सुशील कुमार, भगत सोमनाथ, पुष्पिन्द्र, संजय, जीवन, विनोद वाल्मीकि अमित रावत, हरीश, अमित महरोलिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें