फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मौली पुलिस चौकी के सामने हादसों से परेशान क्षेत्रवासी, एनएचएआई से समाधान की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर मौली पुलिस चौकी के सामने फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर ट्रैफिक लाइट नहीं होने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्रवासी राजपाल, बिट्टू बागवाली, मिथुन राणा, भानु प्रताप, जसमेर टाबर, कर्मवीर आदि ने बताया कि एनएचएआई विभाग की ओर से फ्लाईओवर बनाए जाने के बाद से अब तक यहां दोनों ओर ट्रैफिक लाइट नहीं लगाई गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे से रायपुर रानी, बरवाला, पंचकूला और शहजादपुर की ओर जाने वाले बड़ी संख्या में वाहन दिन-रात गुजरते हैं। ट्रैफिक लाइट नहीं होने के कारण वाहन तेज गति से चारों दिशाओं से निकलते हैं और कई बार आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इससे जान-माल का नुकसान होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने एनएचएआई से दोनों ओर ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग की है, ताकि हादसों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें