फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मदनपुर-किशनगढ़ के बीच ओवर फुटब्रिज की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्ताक्षर अभियान चलाकर उठाई निर्माण की मांग
विज्ञापन

पार्षद अमनदीप कौर ने एनएचएआई से रैंप सहित ओवर फुटब्रिज बनाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। गांव मदनपुर और किशनगढ़ के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर ओवर फुटब्रिज निर्माण की मांग ने जोर पकड़ लिया है। नगर निगम वार्ड नंबर-18 की पार्षद अमनदीप कौर ने ग्रामीणों के समर्थन के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की। ज्ञापन पर बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति दर्ज कराई।
विज्ञापन

पार्षद अमनदीप कौर ने बताया कि मदनपुर, किशनगढ़ और आसपास के गांवों के लोगों को रोजाना राष्ट्रीय राजमार्ग पार करना पड़ता है। सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने के लिए लोगों को दो से तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय के साथ शारीरिक और मानसिक परेशानी भी होती है। उन्होंने कहा कि ओवर फुटब्रिज बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैंप निर्माण की भी मांग की गई है। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि लोगों की समस्या को देखते हुए संबंधित प्राधिकरण को आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। 27 जुलाई को अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुख्ता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें