फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खंगेसरा-कोट सड़क पर गहरे गड्ढे, हादसे का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर सड़क से राहगीर परेशान, इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं बच्चे ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। गांव खंगेसरा से कोट जाने वाली सड़क की जर्जर हालत के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है और हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से बच्चे कोट स्थित स्कूल भी जाते हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

गड्ढों के कारण आवाजाही मुश्किल
स्थानीय निवासी संजीव कुमार, मोहनलाल कोट, सोहन लाल, अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को विशेष परेशानी होती है। कई बार वाहन चालकों को अचानक गड्ढों से बचने के लिए दिशा बदलनी पड़ती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित
ग्रामीणों ने बताया कि खंगेसरा गांव के कई बच्चे इसी सड़क से होकर कोट स्थित स्कूल पहुंचते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

तत्काल मरम्मत की मांग
गांव नगर निगम के वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत आता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों की स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन और नगर निगम से सड़क की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें