फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमान : वेंडर्स को जगह देने का ड्रा रद्द, नई टाउन वेंडिंग कमेटी गठित, पथ विक्रेताओं के लिए सेक्टर-2, 4, 8, 12, 15 और 19 में जगह उपलब्ध कराई जानी थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव रायपुररानी में छोटा त्रिलोकपुर चौक के नजदीक स्थित मोबाइल दुकानदार से रंगदारी मांगने का मामला रायपुररानी थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साहिल छाबड़ा ने पुलिस को बताया कि 2014 में उनकी दुकान पर जोनी नाम के युवक ने हमला कर फायर किए थे, जिसका स्थानीय थाना में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को सजा भी हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद 12 जुलाई 2021 को भी रात्रि के समय गाड़ी में घर जा रहे दोनों भाइयों के ऊपर जोनी के ही साथी ने हमला कर गोलियां चला दी थीं, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। वहीं, मंगलवार सुबह लगभग साढे़ दस बजे एक मोबाइल नंबर से धमकी भरा फोन आया। उसने अपना नाम अभि कश्यप बताते हुए पचास हजार रुपये की मांग की व जल्द रुपये न दिए जाने की सूरत में कहा कि पहले तो बच गया इस बार नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें