फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कार्यकर्ताओं की राय के बाद ही होगा निकाय चुनाव के टिकट पर फैसला’

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। निकाय चुनाव कब होने हैं, यह सरकार को भी नहीं पता होता है, वास्तविकता में यह पूरा काम चुनाव आयोग करता है। लेकिन हमें यह अनुमान है कि चुनाव जल्द ही होंगे। हमारे और अन्य पार्टियों में एक फर्क है कि अन्य पार्टियों में व्यक्ति चुनाव लड़ता है, लेकिन हमारे यहां पार्टी चुनाव लड़ती है। निकाय चुनाव के लिए टिकट का फैसला कार्यकर्ताओं की राय के बाद ही होगा। उक्त शब्द हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कालका में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। पटियाला हाऊस में कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने खुशी प्रकट की। इस कार्यक्रम की आयोजक एवं भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता रूबी भगत सिंह की ओर से फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न देकर शिक्षा मंत्री का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि निकाय चुनाव के लिए टिकट का फैसला आप लोगों की राय के बाद ही होगा। हिंदू कन्या स्कूल खोलने के प्रश्न के जवाब पर उन्होंने कहा कि स्कूल खुलवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके लिए स्कूल के स्टेट्स के बारे में पता किया जाएगा। वहीं इस अवसर पर रूबी भगत सिंह की ओर से हिंदू कन्या स्कूल को दोबारा खोलने और लतिका शर्मा द्वारा कालका के सरकारी स्कूल को संस्कृत मॉडल स्कूल बनाने मांग की गई।
वहीं अपर मोहल्ले में वाल्मीकि सभा की ओर से गोल्डी वाल्मीकि के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री का स्वागत किया गया। वाल्मीकि सभा की ओर से भगवान वाल्मीकि जी का स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री ने व्यापार मंडल कालका, खेड़ा सीताराम, खटीक सभा, रामगढ़िया सभा और टगरा कलीराम में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनकी बात सुनी।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा महिला नेता रूबी भगत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, जिला प्रभारी डॉ. संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, दीपक शर्मा, रमन आनंद, जमनादास, विजय बंसल, जगदीप सेठ, नरेश धीमान, संजय लोहट, गोल्डी वाल्मीकि, चरणप्रीत सिंह, किशोरी शर्मा, जीवन, राजकुमार शेरवाल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें