पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को रोकने के लिए सभी को एक टीम के रूप में गंभीरता से कार्य करना होगा, तभी हम संक्रमण को रोक पाएंगे। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने पुलिस उपायुक्त को भी जिले में लॉकडाउन और सरकार की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस उपायुक्त को दवाइयों, इंजेक्शनों और ऑक्सीजन की काला बाजारी करने वालों के खिलाफ भी करवाई करने को कहा है। उन्होंने सभी घटना कमांडरों को बिना अनुमति होने वाले कार्यक्रमों को रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आउटडोर कार्यक्रमों में 50 और इनडोर कार्यक्रमों में 30 लोग के ही शामिल होने की अनुमति है। सभी अपने क्षेत्रों में जांच करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को लेकर जिला प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम बनाया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 0172-2590000 है, यह 24 घंटे काम करेगी। जिले का कोई भी नागरिक इस पर कॉल करके किसी भी समय मदद ले सकता है।