फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डीसी ने कहा-काम में कोताही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ 11 से 1 बजे तक दें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कार्यभार संभालने के बाद डीसी मोनिका गुप्ता ने वीरवार को तहसील कार्यालय और सरल केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। इस दौरान काम करवाने आए लोगों से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि लाइसेंस और आरसी लोगों के घरों तक पहुंचने में पोस्टल विभाग का इश्यू आ रहा है। इस संबंध में डाक विभाग से संपर्क कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने काम में कोताही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ लोग सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आकर अपनी शिकायत दे सकते हैं। डीसी ने कहा कि एक काम के लिए किसी भी व्यक्ति को दोबारा कार्यालय के चक्कर नहीं लगवाना चाहिए। लघु सचिवालय के सभागार में मीडिया से मुखातिब उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि उपायुक्त ने कहा कि मीडिया समाज से सीधा जुड़ा हुआ स्तंभ है। जनता की मूलभूत कमियों को प्रशासन तक पहुंचाकर उन्हे दूर करवाने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। जनता के लिए चल रही सरकार की योजनाओं को लाभार्थी तक पहुंचाने में भी मीडिया प्रमुखता में रहती है। उन्होंने कहा कि मीडिया को आगे भी प्रशासन के साथ तालमेल में रहकर पॉजीटिव और तथ्यों पर आधारित खबरों पर काम करना चाहिए ताकि जिले के नागरिकों को ज्यादा लाभ मिल सके।
विज्ञापन

अवैध माइनिंग रोकने के लिए करेंगे टीम का गठन
अवैध माइनिंग के सवाल के जवाब में उपायुक्त ने बताया कि माइनिंग विभाग के साथ मीटिंग करके टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। अवैध माइनिंग को लेकर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिले में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा पर विशेष फोकस रहेगा। महिलाओं के लिए कालका और पंचकूला क्षेत्र के लिए अलग-अलग योजनाओं को बनाया जाएगा। पंचकूला क्षेत्र में महिलाएं अन्य क्षेत्रों की जगह अग्रणी है। उन्होंने संरक्षित पशुओं को गोशालाओं में भेजने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने नगराधीश का निर्देश दिए कि सचिवालय के पीछे अवैध रूप से शेड निर्माण की जांच की जाए। अवैध मिलने पर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही नगर निगम कमिश्नर को शहर में लगने वाली सड़कों पर अवैध रेहड़ी फड़ी हटवाने के लिए लगातार कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए।

सफाई न हो तो ठेकेदार को करें ब्लैक लिस्ट
सचिवालय के शौचालयों की सफाई व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने नगराधीश को निर्देश दिए कि लघु सचिवालय की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करवाया जाए। सभी शौचालयों की सफाई हो। इस व्यवस्था को रूटीन में बनाए रखा जाए। ठेकेदार को सोमवार तक इस व्यवस्था को पूरा करवाएं यदि इसमें कोताही बरते तो सफाई ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि हर माह वार्ता आयोजित कर मीडिया से तालमेल किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें