फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डीबीए ने एडवोकेट को किया निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
लेटरहेड के दुरुपयोग और ‘नो वर्क डे’ विवाद में कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) पंचकूला की कार्यकारिणी की आपात बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक में बार एसोसिएशन के लेटरहेड के कथित दुरुपयोग और बिना अनुमति ‘नो वर्क डे’ घोषित करने के मामले को गंभीर मानते हुए एडवोकेट हमीद हसन को तत्काल प्रभाव से डीबीए की सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।
डीबीए अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि 14 मई को जिला अदालत परिसर में कुछ वकीलों द्वारा बिना बार एसोसिएशन की अनुमति के हड़ताल की गई थी। इस दौरान अदालतों का कामकाज करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहा। मामले की शिकायतें मिलने के बाद कार्यकारिणी ने बैठक बुलाकर पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीबीए द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि ‘नो वर्क डे’ से संबंधित नोटिस बार एसोसिएशन की जानकारी और सहमति के बिना उसके लेटरहेड पर जारी किया गया था। कार्यकारिणी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एडवोकेट हमीद हसन के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें