मोरनी। हरिपुर गांव में 22 वर्षीय युवती के संदिग्ध पस्थितियों में लापता हो गई। युवती के परिजनों ने थाना रायपुररानी में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें एक परिचित युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है।
परिजनों के मुताबिक 12 सितंबर को वह रोज की तरह काम पर गए थे और युवती घर पर अकेली थी। शाम को लौटने पर वह घर पर नहीं मिली। जब आसपास और रिश्तेदारों में तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को शिकायत की गई। युवती के पास मोबाइल फोन था, जो घटना के बाद से बंद आ रहा है। वहीं, रायपुररानी थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।