डड्डूमाजरा में बिजली का पोल टेढ़ा होने के बाद मकान की दीवार से सटे बिजली के तार।
- फोटो : 26cty2003
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में बिजली के पोल झुकने से तार घरों की दीवार से सट गए हैं। इस संबंध में लोग कई बार बिजली विभाग को जानकारी भी दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने से लोगों में डर है कि बारिश में करंट आने से कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
हाउस नंबर 2232 निवासी सेमराज शर्मा ने बताया कि कई महीनों से यह बिजली का पोल झुका हुआ है। धीरे धीरे बिजली के तार दीवार से सट गए हैं। कई बार करंट आ चुका है। बालकनी में बच्चे खेलते हैं। बिजली विभाग को पत्र लिखकर इसे सीधा करने के साथ ही तारों को दीवार से दूर करने के लिए कहा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बरसात के मौसम में करंट का डर सता रहा है। यह तार मकान नंबर 2237 और 2220 से भी टकरा रहे हैं। ऐसे में विभाग जल्द कोई कार्रवाई नहीं करेगा तो बड़ा हादसा हो सकता है।