फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइक्लोथॉन : शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाने का संदेश देने निकली साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पंचकूला के सैकड़ों कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मांगें ना माने जाने से सरकार से नाराज कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की। इसमें ऐलान किया गया कि जब तक मांग पत्र में शामिल मांगों में से एक मांग भी लंबित रहती है, तब तक निरंतर आंदोलन में रहेंगे। पंचकूला जिले के सैकड़ों कर्मचारियों ने सकसं के जिला वरिष्ठ उप प्रधान रणधीर राघव की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में केंद्रीय कमेटी की तरफ से राज्य प्रेस प्रवक्ता इंद्र सिंह बधाना शामिल हुए।
विज्ञापन

बधाना ने कहा कि राज्य सरकार अनियमित कर्मचारियों के साथ साथ पीटीआई, कला अध्यापक, खेल कोटे से लगे ग्रुप डी के नियमित कर्मचारियों सहित हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी है। अनियमित कर्मचारियों को आधे वेतन से कम वेतन देकर शोषण किया जा रहा है। प्रदेश का कर्मचारी वर्ग अपनी मांग मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन और मांग पत्र भेज चुका है। लेकिन प्रदेश सरकार कर्मचारियों की समस्याओं की तरफ आंखें बंद करके बैठी है। इस अनदेखी से कर्मचारी वर्ग में गहरी नाराजगी और रोष है।
पुरानी पेंशन और छंटनी ग्रस्त कर्मियों की बहाली, ठेका कर्मियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन देने, खाली पड़े पदों को भरने व विभागों का निजीकरण की मुहिम से बचाने के लिए हल्ला बोल प्रदर्शन कर निर्णायक आंदोलन का आगाज किया जा रहा है। प्रदर्शन कोई ज्ञापन या मांग पत्र देने के लिए नहीं है बल्कि सरकार को यह बताने के लिए है कि आज से निर्णायक आंदोलन शुरू हो रहा है। यदि एक भी मांग लंबित रहती है तो आंदोलन आगे बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें