फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्ड कॉल करते ही मैसेज से मिलेगी बिजली बिल की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा बिजली वितरण निगमों द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मिस्ड कॉल अलर्ट सर्विस शुरू की गई है। इसके तहत उपभोक्ता को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से मिस्ड कॉल करने पर मैसेज के माध्यम से एक लिंक प्राप्त होगा, जिस पर क्लिक करके उपभोक्ता अपना बिजली बिल डाउनलोड व उसका भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 70870-19636 नंबर पर और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता 70821-02200 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अपने बिजली बिल से संबंधित सूचना प्राप्त कर ऑनलाइन माध्यम से सीधे बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर बिजली मीटर एकाउंट से जुड़ा होना चाहिए। सब्सिडी और मिस्ड कॉल अलर्ट सुविधा प्राप्त करने से पहले बिजली उपभोक्ता को आधार अपडेट करवाना होगा तभी उपभोक्ता को सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इस सुविधा से उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल के लिए मीटर रीडर और बिल डिलिवरी का इंतजार नहीं करना होगा।
प्रीपेड कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी नहीं
हरियाणा बिजली वितरण निगमों द्वारा करनाल, गुरुग्राम, पंचकूला, पानीपत और फरीदाबाद आदि शहरों के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए 26 नवंबर, 2020 से प्रीपेड बिलिंग की सुविधा भी शुरू की गई है। प्री-पेड कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी जमा नहीं करवानी पड़ेगी। उपभोक्ताओं को महीने के मौजूदा बिजली बिल पर नियमानुसार 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी और मीटर रीडिंग का झंझट भी खत्म होगा। उपभोक्ता मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने अकाउंट बैलेंस को चेक कर सकते हैं जिसके लिए प्ले स्टोर/ऐप स्टोर से यूएचबीवीएन स्मार्ट मीटर और डीएचबीवीएन स्मार्ट मीटर मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें