पंचकूला। डीपीएल के पहले मुकाबले में सीएसके और ट्राइसिटी ड्रीम चेजर्स के बीच रोमांचक खेल हुआ। टॉस जीतकर ट्राइसिटी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सीएसके ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए, जिसमें डॉ. हरिहरन ने 54 और डॉ. मोहित ने 42 रन बनाए।
ट्राइसिटी ड्रीम चेजर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन बनाए। डॉ. संधू ने शानदार 102 रन की पारी खेली। सीएसके की ओर से डॉ. परवीन और डॉ. मोहित ने 2-2 विकेट लिए। सीएसके ने मैच 7 रन से जीता। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए डॉ. मोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।