पंचकूला। परेड ग्राउंड में 6 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित सरस मेला इस वर्ष भी लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रविवार को दर्शकों और खरीदारों की भीड़ देखने को मिली।
मेले में पारंपरिक कला, शिल्प और क्षेत्रीय भोजन के साथ-साथ इस बार लोगों में ड्राई फ्रूट्स के प्रति विशेष क्रेज देखने को मिल रहा है। विभिन्न राज्यों से पहुंचे शिल्पकारों और उद्यमियों की ओर से लगाए गए स्टॉल लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा मेले में रोजाना आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आगंतुकों का मन मोह रहे हैं। लोकनृत्य, संगीत प्रस्तुति और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में परिवार, युवा और बच्चे मेले में पहुंच रहे हैं। सरस मेला न केवल खरीददारी और स्वादिष्ट व्यंजनों का केंद्र है, बल्कि भारत की विविध संस्कृति और परंपराओं को एक मंच पर लाने का सुंदर प्रयास भी है।