फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव टपरियां पावर हाउस के बाहर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव टपरियां पावर हाउस के बाहर बिजली आपूर्ति में आ रही लगातार दिक्कतों को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रदर्शन किया और अधिकारियों से सीधा संवाद कर अपनी समस्याएं रखीं। बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और लंबे समय तक फॉल्ट के नाम पर बिजली बंद रहने जैसे मुद्दों को लेकर लोगों में काफी समय से असंतोष था। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में नियमित बिजली न आने से स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी विषय प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पावर हाउस पर पुलिस बल की तैनाती थी। इस दौरान मौके पर अधिकारियों ने पहुंच लोगों की समस्याएं सुनी और इसके साथ ही धरना समाप्त हो गया। धरने में शामिल लोगों ने साफ किया कि वे टकराव नहीं समाधान चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आने वाले दिनों में वादे धरातल पर नहीं उतरते तो अगली बार प्रदर्शन और अधिक बड़ा रूप ले सकता है।
विज्ञापन




एक सप्ताह में हल होंगी समस्याएं-एसडीओ

धरनास्थल पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ ने ग्रामीणों से बातचीत की और कहा कि विभाग जनता की परेशानी को गंभीरता से ले रहा है। सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लाइन की जांच और मरम्मत का कार्य किया जाएगा, ताकि फॉल्ट्स की समय पर पहचान कर समाधान किया जा सके। इसके अलावा, खेल स्टेडियम के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को हटाने के लिए पंचायत द्वारा प्रस्ताव देने पर कार्यवाही की जाएगी।
जनप्रतिनिधि बोले- स्थायी समाधान जरूरी

धरना-प्रदर्शन के दौरान विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। जिला परिषद सदस्य बलविन्द्र चौधरी, समाजसेवी मोहन लाल, गणेशपुर के सरपंच अनिल सैनी, बीडीसी उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, सरपंच महावीर भाटिया, देवेन्द्र सिंह वालिया, राजेन्द्र, प्रिंस सैनी, पूर्व सरपंच अमर सिंह सैनी सहित अनेक पंचायतों के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग से मांग की कि वह योजनाबद्ध और जवाबदेह तरीके से क्षेत्र में आपूर्ति सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें