फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गांवों में संकट, दो दिन से बिजली-पानी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन ही ग्रामीण क्षेत्रों में हालात बिगड़ने लगे हैं। दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण गांवों में पानी की सप्लाई बंद है, जबकि इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। इससे लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है और ग्रामीणों को रातें अंधेरे में गुजारनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

बिजली संकट का असर किसानों पर भी पड़ रहा है। कृषि नलकूपों की बिजली बंद होने से खेतों में सिंचाई का काम प्रभावित हो गया है। आगामी दिनों में गेहूं की बिजाई होनी है, जिसके लिए किसान खेतों की सिंचाई कर रहे थे। बिजली नहीं आने से उनकी चिंता बढ़ गई है।

वहीं, खेतों में डेरे बनाकर पशुपालन करने वाले किसानों के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई है। बिजली न होने से पशुओं के लिए बनाई गई पानी की हौदियां खाली हो गई हैं और चारा काटने की मशीनें भी बंद पड़ी हैं। ऐसे में किसान पशुओं को सूखा भूसा डालकर काम चलाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें