चंडीमंदिर थाना क्षेत्र की नई बस्ती में 32 वर्षीय सोहन लाल ने आत्महत्या करनेे की कोशिश की। सोहनलाल को गंभीर अवस्था मेें परिजन सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गए। सोहन लाल की हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ सेक्टर- 32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर रेशम सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ सेक्टर-32 के अस्पताल में जांच के बाद ही मामले की सारी जानकारी मिल सकेगी।