फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार गया शादी में, चोरों ने खंगाल डाला पूरा घर

Fri, 06 May 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंद घर को चोरो ने निशाना बनाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालका के वार्ड नंबर-2 के भारत नगर में एक बंद घर को चोरो ने निशाना बनाया। लेकिन वह वारदात में सफल नहीं हो सके। परिवार अंबाला शादी समारोह में गया था। वह मकान की चाबी निगरानी के लिए पड़ोसी को दे गया था।
विज्ञापन


मकान मालिक सुरेंद्र ने बताया कि वह दो मई को परिवार के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। घर के एक कमरे की चाबी पड़ोसी को दी हुई थी। पड़ोसी रोजाना की तरह बुधवार रात को सोेने के बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे लाक कर चला गया।

वहीं जब करीब ग्यारह बजे पड़ोसी मकान की निगरानी के लिए चक्कर लगाने आया तो देखा कि पोर्च के साथ वाले कमरे का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने घटना की जानकारी सुरेंद्र को दी। सुरेंद्र परिवार सहित कालका वापिस पहुंचे।
विज्ञापन


घर में देखा कि ड्रेसिंग टेबल, बेड के ऊपर का दरवाजा तथा अलमारी के दरवाजे खुले हैं। सारा समान बेड पर बिखरा पड़ा था। सुरेंद्र ने बताया कि अभी तक तो सब ठीक लग रहा है। उन्होंने शक जताया कि चोरों ने घर के साथ वाले प्लाट के रास्ते से दीवार फांद कर घर में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें