फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर-5 के हुक्काबार में पुलिस ने मारा छापा

Thu, 07 Jul 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर-5 के हुक्काबार में पुलिस ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पंचकूला जिला प्रशासन की हिदायत पर पंचकूला पुलिस, स्वास्थ्य और ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट की टीम ने पंचकूला सेक्टर-5 स्थित एक हुक्काबार में छापा मारा। रेड के दौरान यहां काफी संख्या में युवाओं को हुक्के का सेवन करते हुए पाया गया। यह हुक्का बार काफी समय से यहां खुला है। जिसमें पंचकूला और चंडीगढ़ के साथ ही हरियाणा के आसपास के इलाकों के युवा हुक्के का सेवन करने के लिए आते हैं। पंचकूला सेक्टर-5 थाने के एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि जिस समय रेड की गई उस समय यहां काफी युवा हुक्के का सेवन कर रहे थे। यहां पर हुक्के के फ्लेवर्स के सैंपल लिए गए हैं। जिनको ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी ने भरा है। इसके साथ ही यहां पर सीएमओ कार्यालय से आए अधिकारी ने स्मोकिंग के चालान किए हैं।  गौरतलब है कि पंचकूला की एडीसी हेमा शर्मा ने हाल ही में मीटिंग करके हुक्काबार पर शिकंजा कसने के लिए कहा था। एडीसी के आदेश के अनुसार किसी भी सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करना निषेध है और रेस्टोरेंट एक सार्वजनिक स्थान है तो उसमें भी स्मोकिंग करना नियमों के विरुद्ध है। एडीसी ने सभी विभागीय अधिकारियों को हुक्का बार पर शिकंजा कसने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें