रेलवे स्टेशन पर एक लड़की का नंबर मांगने वाले जीआरपी के एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है और उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। जीआरपी के एसपी राकेश आर्या ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया था और उन्होंने इस मामले की जांच के लिए जीआरपी के डीएसपी को जांच के आदेश दिए हैं।
इसी मामले में जीआरपी के एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके अनुसार मामला 14 मार्च का है। सुबह रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया में यह एएसआई ने एक लड़की से नंबर मांगा था। इसकी सूचना लड़की ने अपनी मां को दी थी।
लड़की की मां मौके पर पहुंचीं और एएसआई को फटकार लगाई। इस घटना की सूचना उन्होंने जीआरपी की कार्यकारी एसएचओ को दी। कार्यकारी एसएचओ मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद मामले की शिकायत करने का आश्वासन दिया और मामले को शांत करवाया। इस संबंध में जब एसपी राकेश आर्या से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जीआरपी के एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है।