फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला कार एक्सीडेंट: गाड़ी के पीछे बैठे युवक ने स्टार्ट की कार और दबा दिया एक्सीलेटर, सामने आया Video

Fri, 28 Mar 2025 08:48 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

पंचकूला में वीरवार को एक बेकाबू टीयूवी 300 ने दुकान पर बैठे पांच लोगों को टक्कर मार दी थी। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो के अनुसार कार मार्केट की पार्किंग में आकर रुकती है, तीन लोग उसमें से उतर जाते हैं। तभी गाड़ी के पीछे बैठा युवक ड्राइवर सीट पर आकर कार स्टार्ट करता है और कार तेजी से दुकानों में घुस जाती है।
विज्ञापन
पंचकूला में कार की टक्कर से दो की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के सेक्टर-2 में वीरवार को दोपहर करीब 3:10 बजे माजरी चौक की मार्केट में बेकाबू टीयूवी-300 कार फास्ट फूड की दुकान के बाहर बैठे लोगों को रौंदते हुए मेडिकल स्टोर में जा घुसी। इस हादसे में पांच लोग कार की चपेट में आ गए, जिनमें से एक नाबालिग और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी चेक करने पर पाया गया है कि पार्किंग में एक कार आई और उसमें से तीन लोग उतरे। इतने में पीछे बैठा एक युवक ड्राइवर सीट पर आ गया और उसने गाड़ी स्टार्ट कर एक्सीलेटर दबा दिया। जिसके बाद यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


हादसे के बाद लोगों ने घायलों को एबुलेंस से सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सेक्टर-21 निवासी बुजुर्ग दौलत राम गोयल और हिमाचल निवासी 14 साल के नवजोत को मृत घोषित कर दिया। हिमाचल के सोलन जिले के तहसील नालगढ़, गांव कल्याणपुर निवासी घायल गुरमीत, पुह लाल और मनिंदर सिंह का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चारों कार सवार भाग गए तो पुलिस ने कार मालिक रामगढ़ निवासी बंटी को हिरासत में ले लिया। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचा था। सेक्टर-21 निवासी राकेश गोयल की शिकायत पर सेक्टर-2 पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोंनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

विज्ञापन

हिमाचल से दर्शन के लिए जा रहे थे
घायल गुरमीत ने बताया कि नवजोत रिश्ते में भांजा लगता है। हिमाचल के नालागढ़ से ससुर पुहू लाल, भांजा नवजोत और मनिंदर के साथ कुरुक्षेत्र में स्थित पिहोवा दर्शन के लिए जा रहे थे। दोपहर तीन बजे माजरी चौक के पास पहुंचे तो चाय पीने के लिए फास्ट फूड की दुकान में बैठ गए। कुछ देर बाद अचानक तेज रफ्तार बेकाबू कार रौंदते हुए निकल गई। वह मेडिकल स्टोर में बैठे बुजुर्ग को टक्कर मारते हुए दीवार में जा टकराई। हादसे के बाद देखा तो नवजोत टायरों के नीचे फंसा था। बुजुर्ग कार आगे के हिस्से और दीवार के बीच में फंसे थे। उनका पैर शरीर से अलग हो चुका था। हादसे में बुजुर्ग का पैर कटने और सीने में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। नवजोत ने अस्पताल में पहुंचने के 30 मिनट के बाद दम तोड़ दिया।

माता-पिता की हाे चुकी है मौत, मामा के पास रहता था भांजा
घायल मामा गुरप्रीत ने बताया कि बहन और जीजा की मौत के बाद भांजा नवजोत उनके साथ रहता था। वह परिवार में अकेला लड़का बचा था। पिता और चाचा उसके साथ दर्शन के लिए पिहोवा रहे थे। उन्हें क्या पता था कि रास्ते में इतनी बड़ी घटना हो जाएगी।

पिता को बैठाकर गए थे खाना खाने
सेक्टर-21 निवासी मेडिकल स्टोर के मालिक राकेश गोयल ने बताया कि दोपहर ढाई बजे दुकान में पिता दौलत राम गोयल को दुकान में बैठाकर खाना खाने घर गए थे। दुकान में पिता अकेले थे। हादसे की जानकारी बगल के लोगों ने फोन पर दी। पहुंचकर देखा तो पिता खून से लथपथ थे।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
मार्केट में लगे सीसीटीवी में हादसा कैद हो गया है। फुटेज में दिख रहा है कि मार्केट की पार्किंग में रुकी कार से तीन लोग बाहर उतरे। इसके बाद कार में पीछे बैठा युवक ड्राइवर सीट पर आया और कार को स्टार्ट कर दिया। कार स्टार्ट होते ही बेकाबू हो गई और चाय की दुकान में बैठे चार लोगों को रौंदते हुए मेडिकल स्टोर में घुस गई।

क्या कहती है पुलिस
पंचकूला सेक्टर-5 थाने के सब इंस्पेक्टर सौरव का कहना है कि  कार चालक समेत अन्य पर केस दर्ज जांच की जा रही है। कार मालिक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। भागे आरोपियों के खोजबीन के लिए टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें