फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में दुकानदार का शव मिला: मेडिकल स्टोर संचालक रात से था लापता, सुबह लाश मिलने से फैली सनसनी

Wed, 09 Apr 2025 03:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

पंचकूला में मेडिकल स्टोर संचालक का शव मिला है। मृतक गुरमीत सिंह पंचकूला के सेक्टर-21 के गांव महेशपुर में कुणाल मेडिकोज नाम से मेडिकल स्टोर चलाता था। वह रायपुरानी के गांव बागवाली का रहने वाला था। 
विज्ञापन
शव मिलने से फैली सनसनी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के सेक्टर-23 स्थित बंदर घाटी के पास बाइक सवार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह किसी ने चंडीमंदिर थाना पुलिस को सूचना दी थी। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह गांव बागवाली, रायपुररानी के रूप में हुई है। गुरमीत सिंह पंचकूला के सेक्टर-21 के गांव महेशपुर में कुणाल मेडिकोज नाम से मेडिकल स्टोर चलाता था। सूचना मिलते ही चंडीमंदिर थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि गुरमीत सिंह सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे बाइक समेत गिरा हुआ था और गंभीर रूप से घायल था। उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त मिली है। 

विज्ञापन


प्राथमिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर का संदेह जताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

परिजनों ने बीती रात सेक्टर-21 पुलिस चौकी में गुरमीत सिंह की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता जगमाल सिंह ने बताया कि उनका भतीजा गुरमीत रोजाना रात 10:30 बजे दुकान बंद कर घर लौटता था, लेकिन मंगलवार को वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला, तो पुलिस को सूचित किया गया। उसका मोबाइल फोन भी से स्विच ऑफ आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब गुरमीत सिंह की लाश मिली है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं के मध्यनजर रखते हुए कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें