फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: पिंजाैर में पुल के पास मिली अज्ञात की लाश, कुत्तों ने नोचा, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 23 Jan 2025 01:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव रातभर पुल के पास पड़ा रहा, जिसके चलते कुत्तों ने उसे नोच दिया है।
विज्ञापन
अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिंजौर की अमरावती कॉलोनी के पास गांव ढालोवाल और गांव रायपुर के बीच स्थित पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। पिंजौर एसएचओ रूपेश चौधरी ने बताया कि सुबह काम पर जा रहे एक व्यक्ति ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

 
घटना की जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल से सबूत जुटाए। 

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव रातभर पुल के पास पड़ा रहा, जिसके चलते कुत्तों ने उसे नोच दिया है। मृतक के एक हाथ की कुछ उंगलियां गायब हैं। 

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें