फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजाई से ढका मिला शव: दो दिन से लापता युवक की लाश महिला पंच के घर से मिली, पुलिस के सामने बड़ा खुलासा

Thu, 23 Jan 2025 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

गांव लोहटबद्दी का 35 साल का इकबालजीत सिंह अपने घर से दो दिन से लापता था। परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी। पूरे गांव में इस बाबत बताया जा रहा था। अब महिला पंच के घर से युवक का शव बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायकोट के गांव लोहटबद्दी की पंच गुरप्रीत कौर के घर से गांव के ही 35 वर्षीय युवक इकबालजीत सिंह उर्फ मोना का शव बरामद हुआ है। इकबालजीत दो दिन से लापता था और परिवार ने थाना सदर रायकोट और चौकी लोहटबद्दी में रिपोर्ट की थी। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार 21 जनवरी की रात पंच गुरप्रीत कौर के बेटे सनी और इकबालजीत सिंह ने चिट्टे का टीका लगाया था। ओवरडोज के कारण इकबालजीत की मौत हो गई। सनी घबरा गया और उसने शव को रजाई से ढक कर छुपा दिया। इस बारे में उसने परिवार को भी नहीं बताया। 

गांव के धार्मिक स्थलों मे इकबालजीत की गुमशुदगी संबंधी स्पीकर से बताया जाने लगा और पुलिस भी सीसीटीवी खंगालने लगी। वीरवार तड़के चौकी लोहटबद्दी और रायकोट सदर पुलिस ने पंच गुरप्रीत कौर के घर में रेड की और सनी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी पंच गुरप्रीत कौर के घर में बयान दर्ज कर रहे है। सरपंच संदीप कौर ने बताया कि बुधवार को पंचायत के आम इजलास के दौरान भी इकबालजीत के लापता होने की चर्चा हुई थी लेकिन पंच गुरप्रीत कौर ने कुछ नहीं बताया। वहीं पंच गुरप्रीत कौर ने सफाई देते हुए कहा कि उसे खुद इकबालजीत की मौत के बारे में उनके बेटे सनी ने नहीं बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें