पंचकूला में शनिवार तड़के तीन बजे दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा भगवान परशुराम चौक पर हुआ। सिर में बुरी तरह से चोट लगने से जख्मी हुए व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया था,लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सेक्टर-14 पुलिस के मुताबिक आरोपी दूसरी कार के चालक प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,जहां उसे जमानत मिल गई। पुलिस के अनुसार बलटाना में दुकान करने वाला 35 वर्षीय रमन कुमार कार में इंडस्ट्रियल एरिया की ओर से आ रहा था। इस दौरान से तेजी से आ रही दूसरी कार के साथ रमन की कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में रमन के सिर में गंभीर चोट आई थी,जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।