फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी के पूर्व छात्र को गोली मार हत्या के मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद, सोनीपत, रेवाड़ी समेत ऑल हरियाणा, उत्तराखंड के लिए भी
विज्ञापन

--------------------------------------

फोटो सहित

डीएवी के पूर्व छात्रनेता की हत्या में फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार
सबहेड
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बरामद किए दो पिस्टल, रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू
प्वाइंटर
पकड़े गए आरोपी जींद और सोनीपत के रहने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बीते दिनों सेक्टर-49 में डीएवी के पूर्व छात्र नेता विशाल छिल्लर की हत्या के मामले में फरार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने पोल्ट्री फार्म चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान जींद के बारा खुर्द गांव निवासी सुदीप पहल (22) और सोनीपत के बड़मलिक निवासी नवीन शेरावत के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जिला अदालत में पेश कर एक-एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। अब पुुलिस आरोपियों से पूछता में जुटी हुई है कि इन लोगों ने पिस्टल कहां से खरीदी है।
इससे पहले क्राइम ब्रांच और सेक्टर-49 थाना पुलिस की ज्वाइंट आपरेशन में टीम ने पांच आरोपियों को पंचकूला चंडीगढ़ के बार्डर पर स्थित वाइन शॉप के पास से गिरफ्तार किया था। इनमें से आरोपी अमनदीप नेहरा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जबकि राहुल, सुशील, सुमित और रमनदीप का तीन-तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात बीते 6 मार्च की सुबह करीब सवा सात बजे की है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-49 स्थित हाउसिंग बोर्ड के एक फ्लैट में गोली चली है। सूचना पर एएसपी, डीएसपी समेत थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस की जांच में सामने आया कि मकान नंबर (2813ए) में जींद निवासी पंकज (22) अपने दोस्तों के संग रहता है। पांच मार्च की रात को पंकज ने अपने दोस्त रेवाड़ी निवासी विशाल छिल्लर (22), उत्तराखंड निवासी मेघल जसवाल (23) और सोनीपत निवासी आशीष के साथ मिलकर रूम पर पार्टी का आयोजन किया था। रात में पार्टी करने के बाद सभी दोस्त फ्लैट में ही सो गए। बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे सफेद रंग की आई-20 कार से आए छह-सात आरोपी फ्लैट में घुस गए और रॉड व डंडो से सभी पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक बदमाश ने विशाल छिल्लर पर फायरिंग कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें