फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के चार रूम बुक कराए, फिर आधी रात चार एलईडी टीवी उतारकर चोर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में चार रूम बुक कराए, फिर आधी रात चार एलईडी टीवी लेकर फरार
विज्ञापन

-सोता रहा होटल का स्टाफ और रिसेप्शनिस्ट, आरोपी सीसीटीवी में कैद
-सेक्टर-36 थाना पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए झारखंड रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कजहेड़ी के होटल दोआबा में एक व्यक्ति ने पहले रात ठहरने के लिए एकसाथ चार रूम बुक कराए, फिर आधी रात चारों कमरों से चार एलईडी टीवी उतारकर फरार हो गया, जबकि होटल का रिसेप्शनिस्ट सोता रह गया। सुबह होने पर होटल कर्मचारी जब एक कमरे में गया तो व्यक्ति गायब था और एलईडी टीवी दीवार पर नहीं मिला।
कर्मचारी एक के बाद एक अन्य तीन कमरों में गया, जहां से भी एलईडी टीवी गायब थे। होटल के संचालक गांव कजहेड़ी निवासी बलविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने बीते 19 अगस्त को होटल में रात के लिए एकसाथ चार रूम बुक कराए थे। उसने अपने रिश्तेदारों के लिए कमरे बुक कराने की बात कही। फिर चारों कमरों के लिए पेमेंट भी कर दी। इसके बाद वह व्यक्ति एक रूम में चला गया और रिसेप्शनिस्ट सहित होटल के कर्मचारी सो गए। इसके बाद उसने चारों कमरों से एलईडी टीवी लेकर होटल से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने होटल के संचालक बलविंदर सिंह व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन होटल में आरोपी व्यक्ति का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। सेक्टर-36 थाना पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए झारखंड गई है। आरोपी ने होटल में झारखंड का पता लिखवाया था। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी, जिसमें वह एलईडी टीवी ले जाता दिख रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें