फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीवीआर कर्मचारी की वर्दी फाड़ने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीआर कांस्टेबल से
विज्ञापन

हाथापाई, फाड़ी वर्दी
मौलीजागरां पुलिस ने कांस्टेबल से हाथापाई करने वाले को किया गिरफ्तार, तीन फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। मौलीजागरां में दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पीसीआर पर तैनात कांस्टेबल से चार युवकों ने हाथापाई कर वर्दी फाड़ डाली। पुलिस ने कांस्टेबल संदीप कुमार के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौलीजागरां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मौलीजागरां पार्ट-2 स्थित ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी रमेश पाल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार होली की दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम पर मौलीजागरां पार्ट-2 में एक एक्सिडेंट की कॉल चली थी। पेट्रोलिंग कर रही पीसीआर की जिप्सी एक्सिडेंट के स्पॉट पर पहुंची। चालक संदीप की ड्यूटी लगी हुई थी। दोपहर में एक स्पॉट अटैंड कर पीसीआर चालक वापस आया तो सड़क के बीच में एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। कांस्टेबल संदीप ने कार चालक को गाड़ी हटाने को कहा तो चालक रमेश पाल ने गाड़ी हटाने से मना कर दिया। कांस्टेबल संदीप कुमार ने कार में सवार रमेश पाल व उसके तीन अन्य साथियों को गाड़ी हटाने को कहा, लेकिन वह नहीं माने और संदीप से उलझ गए। उन्होंने संदीप के साथ अभद्र व्यवहार कर हाथापाई करते हुए वर्दी फाड़ डाली। इसकी सूचना पर पहुंची मौलीजागरां थाना पुलिस टीम ने आरोपी रमेश पाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें