फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा के लिए लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लिए
विज्ञापन


पुलिस का वर्जन आना बाकी है।

दुष्कर्म पीड़िता बोली, हैरी का भाई भी गैंगस्टर, जान को खतरा
सबहेड
कहा-मैंने सुसाइड किया तो चंडीगढ़ पुलिस होगी जिम्मेदार, नहीं दी जा रही सुरक्षा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बीते दिनों इंडस्ट्रियल एरिया स्थित होटल में हुए दुष्कर्म के मामले में गैंगस्टर हरजोत सिंह उर्फ हैरी चीमा की मौत के बाद पीड़िता ने खुद की और परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी का भाई भी गैंगस्टर है। ऐसे में उसे अब जान का खतरा महसूस हो रहा है। उसने कहा कि अगर वह सुसाइड करती है तो इसकी जिम्मेदार चंडीगढ़ पुलिस होगी क्योंकि उसे पुलिस की सुरक्षा नहीं मिल रही है।
साथ ही पीड़िता ने इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि हैरी की मौत के बाद वह पुलिस के पास सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए पहुंची थी लेकिन थाना प्रभारी ने उसकी गुहार को सुनने के बजाय उससे कहा की वह अपनी सुरक्षा खुद करे। उसने कहा कि ऐसे में अगर पुलिस उसकी मदद नहीं करेगी तो यहां रहना उसके लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 2 साल पहले जालंधर में उसकी मुलाकात आरोपी हैरी से हुई थी। उसने अपना नाम राजबीर उर्फ वीरू बताया था। बीते 14 दिसंबर को वह अपनी सहेलियों के साथ एलांते मॉल स्थित डिस्क में पहुंची थी। इस दौरान अचानक आरोपी हैरी अपने भाई और एक अन्य के साथ पार्टी में पहुंचा। इसके बाद वह पार्टी में कुछ समय तक साथ रहे। पार्टी में हैरी ने खूब रुपये भी लुटाए। इसके अगले दिन हैरी ने उसे फोन कर कहा कि आज उसके दोस्त की पार्टी है और वह उसे अपने साथ लेकर जाना चाहता है। बार बार इंकार करने के बावजूद उसके साथ पार्टी में जाने के लिए तैयार हो गई। रात करीब 9.30 बजे हैरी ने उसे ट्रिब्यून चौक से अपने साथ अपनी कार में बिठाकर करीब 2 घंटे तक शहर में अपने साथ घुमाता रहा। इसके बाद वह बहाने से होटल लेमन ट्री में ले गया। गाड़ी से सामान उठाने की मदद का बहाना कर उसे कमरे में ले गया। जैसे ही वह हैरी के साथ रूम में गई तो इस दौरान अंदर से कमरे को बंद कर दुष्कर्म किया। साथ उसे धमकी भी दी। सुबह के समय जैसे ही वह बाथरूम में गया तो मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दे दी। पुलिस हैरी के कमरे के बाहर पहुंचकर दरवाजा खोलने के लिए कहा तो इस दौरान उसने छंलाग लगा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें