फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

crime

विज्ञापन
विज्ञापन
गोबिंदगढ़ पुलिस ने सुलझाए दो कत्ल के केस
विज्ञापन

महिला सहित चार गिरफ्तार, एक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। पुलिस ने 25 फरवरी को मंडी गोबिंदगढ़ और सरहिंद के सौंढ़ा हेड सरहिंद नहर पर हुए दो कत्ल के केस की गुत्थी सुलझाई है। डीएसपी गुरशेर सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात करने के बाद एसएचओ कुलवंत सिंह की टीम आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों ने माना है कि छह नवंबर 2018 को गांव संदरोली थाना भादसों के नरिंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह का कत्ल कर उसकी कार सोंढा हेड सरहिंद नहर में फेंकी थी। वहीं 25 फरवरी को सराज अली की बेरहमी से मारपीट की थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवी सिंह निवासी मास्टर कालोनी मंडी गोबिंदगढ़, कुलदीप सिंह निवासी गांव सुरों राजपुरा, सुखविंदर सिंह निवासी गांव कुंभ, जसवीर कौर निवासी जग्गा कालोनी राजपुरा के तौर पर हुई है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने जहां सराज अली को जान से मारने की नियत से बेरहमी से मारपीट की, वहीं नरिंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी संदरौली थाना भादसो का कत्ल कर उसे कार में डालकर सौंढा हेड की सरहिंद नहर में फेंक दिया था। मामले में एक आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन: 09जीबीजीपी07-अमलोह पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए दो आरोपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें