फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चूहड़ीवाला धन्ना के दो घरों में दिन दिहाडे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चूहड़ीवाला धन्ना के दो घरों में दिन दिहाडे चोरी
विज्ञापन

अबोहर। गांव चूहड़ीवाला धन्ना में वीरवार को दिन-दिहाड़े दो घरों में चोरों ने धावा बोल कर लाखों का सामान ले गए। सूचना मिलते ही थाना खुइखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। टेलर विनोद कुमार पुत्र बलवंत राम ने बताया कि वह किसी कार्य से गांव गए थे कि चोर घर का ताला तोड़कर पांच तोले सोने सहित चांदी के गहने और गुल्लक से हजारों रुपये ले गए। इसी प्रकार से बिट्टू पुत्र कृष्ण ने बताया कि उनके घर पर शादी के लिए सोने व चांदी के गहने रखे थे। जिसे दिन-दिहाड़े चोर चुराकर ले गए। दिन के समय एक साथ हुई चोरी की दो घटनाओं से गांववासी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चोरी का पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग दोनों घरों में एकत्रित हो गए। लोगों ने बताया कि गलियों में एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को देखा गया है जिन पर चोरी का शक है। गांव के सरपंच ने पुलिस प्रशासन से चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें