मोहाली के लिए जरूरी.......
एक करोड़ की लॉटरी का
झांसा देकर एक लाख ठगे
मोहाली के खरड़ निवासी चेतन और राहुल गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मोहाली निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग को एक करोड़ की लॉटरी जीतने का लालच देकर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोहाली के खरड़ निवासी चेतन (24) और राहुल (25) के रूप में हुई है। बुधवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को एक-एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस को दी शिकायत में भाग सिंह ने बताया कि वह मोहाली के मुल्लांपुर में रहते हैं। 15 दिन पहले उनके मोबाइल फोन आया। फोन करने वाले युवक ने कहा कि बधाई हो आपने लॉटरी में एक करोड़ रुपये जीता है। इसके बदले उन्हें 10 लाख रुपये टैक्स देना होगा। मंगलवार को ठगों ने उन्हें सेक्टर-34 के गुरुद्वारे के पास टैक्स जमा करने के लिए 10 लाख रुपये लेकर बुलाया। जब पीड़ित वहां पहुुंचा तो दो लड़के एक इनोवा कार के टेंपरेरी नंबर पर बैठे थे। दोनों ने खुद को बैंक का मैनेजर और क्लर्क बताया। इसके बाद उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये उन्हें दे दो, लेकिन पीड़ित भाग सिंह ने कहा कि उसके पास एक लाख रुपये हैं। इस पर उनसे पैसे लेकर 50 लाख रुपये का चेक देते हुए कहा कि जब उन्हें बाकी के 9 लाख रुपये मिलेंगे तो 50 लाख का चेक और मिल जाएगा। चेक मिलने पर उसे पता चला कि वह फर्जी है।