फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलांते मॉल युवती से छेड़छाड़ मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक के ध्यानार्थ -- जगाधरी के लिए --
विज्ञापन


ओवरटेक कर युवती से छेड़छाड़ मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार
बहस के बाद युवती की कार का पीछा कर युवकों ने की थी छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बीते मंगलवार रात एलांते मॉल में शॉपिंग कर वापस घर लौट रही युवती की कार का पीछा कर छेड़छाड़ के मामले में इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने इनोवा सवार तीनों आरोपियों को इंडस्ट्रियल एरिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पंचकूला सेक्टर-19 निवासी अश्वनी कुमार (32), जगाधरी के खेड़ा गांव निवासी अंकित (18) और साहिल (19) के रूप में हुई है। शुरूआती जांच में सामने आया कि कार साहिल चला रहा था। घटना वाले दिन तीनों एलांते मॉल में काफी पीने आए थे। इस दौरान कार पार्किंग को लेकर युवती से बहस हो गई थी। हालांकि पकड़े गए सभी आरोपियों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आईपीसी की धारा 341, 354ए, 354डी और 34 के तहत केस दर्ज किया था।
मंगलवार रात जीरकपुर निवासी 27 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया था कि वह एलांते मॉल में शापिंग करने आई थी। रात जब वह पार्किंग से अपनी कार लेकर बाहर निकलने लगी तो उसकी कार के आगे एक इनोवा खड़ी थी। सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर वहां से कार को हटाने के लिए बोला। इस बीच 3 लड़के आए और कार नहीं हटाने को लेकर बहस शुरू हो गई। जब वह अपनी कार लेकर चली गई तो कुछ ही दूर पर उन लड़कों ने उसकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। लड़कों ने कार को ओवरटेक कर उसके साथ छेड़खानी करनी चाही। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया तो इनोवा सवार तीनों आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
पुलिस ऐसे पहुंची आरोपियाें तक
वारदात के बाद युवती ने पुलिस को इनोवा का नंबर नोट करा दिया था। पुलिस ने जब नंबर वेरिफाई किया तो वह अंबाला का निकला। पुलिस ने वहां संपर्क कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वे किसी जानकार के यहां शादी अटेंड करने आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें