फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल की कार को आग लगाने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नाबालिग समेत तीन ने लगाई थी हेड कांस्टेबल की कार में आग
विज्ञापन

सबहेड
तीनों आरोपी गिरफ्तार, मंदिर में चोरी की वारदात का भी हुआ खुलासा
प्वाइंटर
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान झोपड़ी तोड़ने की रंजिश में तीनों ने जलाई कार

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात पुलिसकर्मी की कार को आग लगाने के मामले में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो नाबालिग और एक सेक्टर-25 निवासी राहुल के रूप में हुई है। आरोपियों ने रंजिश के चलते हेड कांस्टेबल की कार को आग लगाई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी से सेक्टर-15 स्थित एसडी मंदिर में हुई चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ है। आरोपियों ने वहां से तीन हजार कैश और अन्य सामान चोरी किया था।
जानकारी के अनुसार धनास स्थित मिल्क कालोनी निवासी जगजीत सिंह की ड्यूटी डीसी ऑफिस में इनफोर्समेंट विंग में है। इसके चलते वह प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाई जाने वाली ड्राइव पर जाते रहते हैं। पिछले हफ्ते रात के समय कुछ युवकों ने उनकी कार को आग लग दी थी। जगजीत सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस में दी थी। जांच के आधार पर पुलिस ने दो नाबालिगों और एक बालिग आरोपी को मामले में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हेड कांस्टेबल की कार को इसलिए आग के हवाले किया था, क्योंकि उसने धनास स्थित उनकी झोपड़ी को तुड़वाया था। आरोपी राहुल ने पूछताछ में बताया कि वारदात वाले दिन उन्होंने शराब पी रखी थी। वह हेड कांस्टेबल को पीटना चाहते थे, लेकिन उस दिन उनके घर में कोई समारोह चल रहा था। इसके चलते उसने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ पहले वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक की टंकी से पेट्रोल निकाला और उसके बाद कार के चारों टायरों पर पेट्रोल छिड़क कर इसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें