फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः छोटे भाई से झगड़ा कर 13 वर्षीय बच्ची ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Tue, 13 Mar 2018 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़, मलोया के मकान नंबर-3524 निवासी एक 13 वर्षीय बच्ची ने अपने दस वर्षीय भाई से झगड़ा करने के बाद सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे पंखे के साथ चुन्नी बांध फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देख तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरी जांच में उसे मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन


मृतका की पहचान छठी कक्षा की छात्रा साक्षी के रूप में हुई है। सूचना पाकर थाना मलोया के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सहित अन्य मौके पर पहुंचे तो परिजन बच्ची को पहले ही अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस ने मौके की बारीकी से जांच की और मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस जांच में

पता लगा कि साक्षी का अपने छोटे भाई से किसी मामूली बात पर झगड़ा हो गया था। इससे गुस्साई साक्षी ने आवेश में पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया। हालांकि देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। थाना एसएचओ ने साक्षी का शव सेक्टर-16 अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें