फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले युवक ने लड़की का किया पीछा, विरोध पर पिता और चाचा पर रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचले ने युवती का किया पीछा, विरोध पर पिता और चाचा पर हमला
विज्ञापन

7-8 युवकों ने डंडों, रॉड समेत तेजधार हथियार से किया वार
घायलों का जीएमसीएच-32 में चल रहा इलाज, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-2 में एक मनचले युवक ने बाजार गई युवती का पीछा करना शुरू कर दिया। जब पिता और चाचा ने इसका विरोध किया तो मनचले ने साथियों संग मिलकर उन्हें डंडों, रॉड समेत अन्य हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायलों को जीएमसीएच-32 ले गई, जहां उनका इलाज चल रहा है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,148,149, 323, 324 और 354डी के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

घटना बीते शनिवार की है। एक युवती अपने घर से कुछ सामान खरीदारी के लिए बाजार गई थी। लौटते वक्त एक मनचले युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करते-करते वह युवती के घर तक पहुंच गया। इसके बाद युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इस दौरान जब युवती के पिता घर के बाहर आए तो मनचला युवक मोबाइल में गाना बजाकर घर के बाहर शोर-शराबा मचा रहा था। युवती के पिता ने उसका मोबाइल छीनकर उसेे अपने घर के परिजनों को साथ लाने को कहा। इसके बाद देर रात आरोपी मनचला अपने 7-8 दोस्तों के साथ युवती के घर पहुंच गया और युवती के पिता और चाचा पर डंडों, रॉड सहित अन्य तेजधार हथियार से हमला कर दोनों को लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को पास आते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। सूचना पाकर वहां पहुंची सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए और आरोपियों की पहचान में जुटी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें