फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसी में दूसरे दिन लगातार महिला का पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसी में महिला का पर्स छीन कार में भागा झपटमार
विज्ञापन

शोरूम की पार्किंग में कार में बैठ रही महिला को बनाया शिकार, पुलिस खाली हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। एनएसी में मंगलवार शाम एक महिला का पर्स छीनकर दो लोग कारोला कार में भाग गए। घटना शाम सात बजे की है। जब कोठी नंबर 1062 सेक्टर-7 पंचकूला की रहने वाली महिला गीता भारद्वाज अपने पति बलवीर चंद के साथ शोरूम नंबर-43 के सामने कार में बैठने लगी तो एक युवक उनके हाथ से पर्स छीनकर साथ ही पार्किंग में स्टार्ट खड़ी एक कारोला कार में बैठकर भाग गया। पर्स में करीब 12 हजार रुपये कैश, एक सैमसंग का मोबाइल और एटीएम था। एनएसी शोरूम में यह लगातार दूसरे दिन की घटना है, जिसमें महिला का पर्स छीना गया है। गौर रहे कि सोमवार शाम साढ़े सात बजे शोरूम नंबर-703 में एक महिला की कार का शीशा तोड़ कर उसका पर्स चुरा लिया गया था। अब मंगलवार को एक और स्नैचिंग का मामला सामने आने से पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पिछले सप्ताह रात को आठ बजे शोरूम नंबर 816 में ज्वेलर पर गोली चलने वाले मामले से व्यापारी अभी उभरे भी नहीं थे कि इलाके में दो दिन में दो महिलाओं से पर्स छीनने की घटनाओं ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। वहीं, मंगलवार शाम को हुई घटना में पुलिस ने भेल फैक्टरी में काम करने वाली गीता भारद्वाज (52) की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं, सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर लखबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शोरूम की सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद पूरे इलाके को जायजा लिया।
विज्ञापन


ढिल्लो बैरियर पर लगा सीसीटीवी कैमरा बंद
उधर, ढिल्लो बैरियर पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी बंद पड़ा हुआ है। अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद के यहां से हरियाणा और हिमाचल की तरफ भाग जाते हैं। इतना ही बैरियर पर सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ के जवान भी यहां ड्यूटी पर कम ही होते हैं। गौर रहे कि जवानों के रहने वाली इमारत पूरी तरह से खंडहर हो चुकी है, ऐसे में सीआरपीएफ जवान कुछ देर के लिए ही नाके पर रहते है, जिसका शातिर अपराधी फायदा उठा लेते हैं। बहरहाल, खराब पड़े सीसीटीवी के कारण भी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें