नाबालिग चाचा पर तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
चंडीगढ़। मलोया थाने के अंतर्गत एक नाबालिग चाचा द्वारा तीन वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग चाचा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार बच्ची परिवार के साथ रहती है। बच्ची के घर के पास उसका रिश्तेदार रहता है, जोकि दूर का उसका चाचा लगता है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के परिजनों ने बताया कि बीते दिन आरोपी नाबालिग उनके घर बहाने से आया और मौका देखकर दुष्कर्म किया। बच्ची ने रो-रो कर यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद मलोया थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।