फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेरका बूथ का ताला तोड़ उड़ाए नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


वेरका बूथ का ताला तोड़कर
उड़ाए 10 हजार के सिक्के
पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज, नहीं मिला आरोपियों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-22डी स्थित गुरुद्वारे के नजदीक बुधवार देर रात वेरका बूथ का ताला तोड़कर चोर दस हजार रुपये के सिक्के चुरा ले गए। सुबह बूथ की मालकिन दुकान खोलने पहुंची तो ताला टूटा पड़ा था। पुलिस ने गुड़िया की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
पुलिस कंट्रोल रूम पर वीरवार सुबह करीब 5.45 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-22 स्थित बूथ नंबर 22/7 में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही पीसीआर और सेक्टर-22 चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वेरका बूथ की संचालिका गुड़िया के बेटे आकाश ने बताया कि बूथ को बुधवार रात करीब 9.30 बजे बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर दुकान पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपये के सिक्के गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारे से मिले थे सिक्के
पीड़ित ने बताया कि ये सिक्के गुरुद्वारे से आए थे। सिक्के के बदले में उन्हें नोट दिया जाता है। पिछले काफी दिनों से उनके यहां ये सिक्के इकट्ठा हो रहे थे। सिक्का ज्यादा होने के चलते इसे दुकान में ही छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें