फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा आशि क ने युवती से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर डाली अश्लील पिक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी करलो, वरना सोशल मीडिया पर डाल दूंगा अश्लील फोटो
विज्ञापन


- दस सालों से युवती से शादी के लिए डाल रहा था दबाव
- परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी फरार

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-49 में युवती के प्यार में पागल एक सिरफिरा आशिक उससे शादी करने का दबाव डाल रहा था, लेकिन जब युवती ने शादी से इंकार किया तो आरोपी युवक ने सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर पीड़ित ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को बताई। पीड़ित के पिता की शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी-354डी, आईटी एक्ट अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच के लिए केस को साइबर सेल को सौंप दिया है।
पीड़ित युवती परिवार के साथ सेक्टर-49 में रहती है। जबकि उसके पिता पंजाब एंड हरियाणा में वकील है। शिकायतकर्ता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2007 से 2011 तक उनकी बेटी फतेहगढ़ स्थित एक कॉलेज में बीटेक की छात्रा थी। उन्होंने आरोप में बताया कि इस दौरान वहीं पर लुधियाना निवासी राहुल नागपाल भी पढ़ाई करता था। तभी से आरोपी उसे शादी करने के लिए परेशान करने लगा। इस दौरान पीड़ित ने उसे कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इससे वह बेहद परेशान हो गई। आरोपी बार-बार उसके मोबाइल फोन पर कॉल कर उसे तंग करता था। साथ ही उसने आरोपी से कई बार रिक्वेस्ट भी की कि उसकी शादी होने वाली है उसे परेशान न करे। जब वह नहीं माना तो उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया, लेकिन इसके बावजूद हर बार आरोपी कहीं न कहीं से नंबर हासिल कर उसे परेशान करना शुरू कर देता था। इसके बाद युवती ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। जनवरी 2018 में मामले की शिकायत साइबर सेल को दी गई। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी को बुलाकर मामले का समझौता करवाया। उसे चेतावनी दी गई कि वह आगे से युवती को परेशान न करे। इस दौरान आरोपी अपनी गलती मानकर वापस चला गया कि वह आगे से ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद भी करता रहा तंग
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी फरवरी 2018 में चंडीगढ़ निवासी युवक से हो गई, लेेकिन उसके बाद भी आरोपी नहीं माना और लगातार युवती के पति और अन्य लोगों के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत सेक्टर-9 स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में दी गई। जांच के बाद सेक्टर-49 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है कि कहीं आरोपी ने किसी सोशल मीडिया या फिर साइट में युवती की कोई फोटो अपलोड तो नहीं की है। हालांकि पुलिस ने अब आरोपी तक पहुंचने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें