फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने साड़ी से फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंबवाला में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कैंबवाला में शुक्रवार देर रात एक युवक ने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे पंखे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कैंबवाला निवासी सुनील कुमार (23) के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कैंबवाला में एक युवक ने फंदा लगा लिया है। सूचना पर पीसीआर और सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक सुनील कुमार प्राइवेट जॉब करता था और पत्नी के साथ कैंबवाला में रहता था। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। शुक्रवार देर रात वह अपने कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से लटक गया। मृतक के भाई विनोद कुमार ने उसे पंखे पर लटकता देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। शुरुआती में जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी में झगड़े होते रहते थे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि सुनील ने फंदा किन कारणों से लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें