फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
चड्ढा खुदकुशी कांड: एसआईटी ने खंगाली मौत की वजह
विज्ञापन

घटनास्थल का जायजा लेकर कार की तलाश ली, ड्राइवर को तलब किया
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
चीफ खालसा दीवान के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्ढा की अश्लील सीडी वायरल होने के बाद उनके बेटे इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा की आत्महत्या की जांच एसआईटी ने बुधवार को शुरू कर दी। जांच का मुख्य बिंदु आत्महत्या या हत्या को लेकर हैं। अमर उजाला के खुलासे के बाद क्राइम ब्रांच के आईजी ने भी माना था कि आत्महत्या के बजाय हत्या भी हो सकती है, जिसकी जांच एसआईटी करेगी।
बुधवार को चंडीगढ़ से पहुंची एसआईटी ने उस स्थान का जायजा लिया, जहां इंद्रपाल सिंह चड्ढा ने खुद को गोली मारी थी। एसआईटी ने इंद्र सिंह चड्ढा की कार को दोबारा खंगाला। साथ ही चड्ढा के उसके ड्राइवर को तलब किया है। उनके बेटे के बयानों पर 11 लोगों को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बनाया गया है, इनमें अधिकांश चड्ढा के बिजनेस पार्टनर या उनके साथ बिजनेस करने वाले शामिल हैं। इंद्रजीत सिंह चड्ढा ने ने आत्महत्या क्यों की, उसके पीछे वजह क्या है, एसआईटी इस मामले में हाई प्रोफाइल लोगों तक पहुंच कर रही है। वहींचरणजीत सिंह चड्ढा की जिस महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ है, उसका कोई पता नहीं है। चड्ढा की गिरफ्तारी पर अमृतसर की अदालत में अंतरिम जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चड्ढा का होटल का बड़ा व्यवसाय है। चड्ढा शराब के किंग कहे जाने वाले पोंटी चड्ढा के समधी है। एक दर्जन से अधिक धार्मिक संस्थाओं में ऊंचे ओहदे पर बैठे चड्ढा के बेटे की आत्महत्या को लेकर एसआईटी जांच में जुट गई है। अमर उजाला ने प्रमुखता से लिखा था कि चड्ढा की रिवाल्वर उसके कवर में थी। एसआईटी जांच कर रही है चड्ढा ने शर्म से अगर आत्महत्या की तो उसने ऐसे लोगों का नाम क्यों लिए, जो उनके बिजनेस पार्टनर थे। एसआईटी को सरकार के पास यह रिपोर्ट इसी महीने की आखिरी तारीख तक सौंपना है कि चड्ढा के आत्महत्या की कहानी सही है या गलत। कहानी अगर गलत हुई तो कई बड़े चेहरे के अलावा चड्ढा के घर के लोगों से भी पूछताछ की जा सकती। फिलहाल एसआईटी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें