फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल से दुष्कर्म के आरोपी एसआई ने नही किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आरोपी एसआई ने नहीं किया सरेंडर, कई ठिकानों पर दबिश
सबहेड
मुंबई की मॉडल से दुष्कर्म का मामला, पुलिस कर रही नवीन फोगाट की तलाश

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुंबई निवासी मॉडल से दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज होने के बाद से फरार यूटी पुलिस के सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट ने शुक्रवार को भी सरेंडर नहीं किया। नवीन फोगाट की धरपकड़ के लिए साउथ डिवीजन की एएसपी के नेतृत्व में सेक्टर-31 थाना पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। आरोपी नवीन को यूटी पुलिस के उच्चाधिकारियों ने बीते महीनों करोड़ों रुपये के बिट्क्वाइन घोटाले की जांच के दौरान लाखों रुपये की रिश्वत के आरोप में लाइन हाजिर करने के बाद निलंबित किया था।
नवीन फोगाट ने उसी समय से 12 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुई मुंबई की मॉडल के संपर्क में था। उसकी मदद करने का झांसा देकर वह पीड़िता से मिलता-जुलता रहा। बीती 18 जून को आरोपी एसआई नवीन फोगाट सेक्टर-31 थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में ठहरी मॉडल के रूम में मदद की आड़ में दाखिल हुआ और उससे दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद मॉडल लोक लाज के कारण चुप रही लेकिन बीते बुधवार को उसने चुप्पी तोड़ते हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। यूटी पुलिस ने तुरंत आरोपी एसआई के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए लेकिन वह अब तक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनास निवासी ने ठगे थे मॉडल से 12 लाख रुपये
धनास निवासी युवक राहुल ने उक्त मॉडल को फोटोशूट का झांसा देकर चंडीगढ़ बुलाया था। उस दौरान उसने मॉडल के मोबाइल से उसका सिमकार्ड निकाल उसे इस्तेमाल कर उसके बैंक खाते से 12 लाख रुपये निकाल लिए थे। इसके बाद मॉडल ने मुंबई से ही डीजीपी को ई-मेल पर शिकायत की थी। साइबर सेल की जांच के बाद आरोपी राहुल के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में धोखाधड़ी व आई-टी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान आरोपी एसआई नवीन फोगाट साइबर सेल में तैनात था और उसने मॉडल से नजदीकियां बढ़ाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें